हरिद्वार में मकर संक्रांति स्नान, तीर्थ यात्रियों की भारी तादाद

मकर संक्रांति के पावन पर्व के साथ ही साल भर चलने वाले पर्वों की शुरुआत हो गई है। भगवान सूर्य देव ने मकर राशि में प्रवेश किया और इसी के साथ उत्तरायण की शुरुआत हुई और अब 6 महीने के लिए सूर्य देव उत्तरायण में स्थित रहेंगे और आज से शुभ कार्य और शुभ दिन शुरू हो गए हैं। मकर संक्रांति के दिन आज हरिद्वार में हर की पैड़ी पर गंगा में बड़ी तादाद में भक्तों ने डुबकी लगाई और सूर्य देव की पूजा अर्चना की साथ ही लोगों ने उड़द की दाल की खिचड़ी और तिल और गुड़ दान किया।
मकर संक्रांति का पवित्र स्नान आज की शुरुआत हुई।
हर की पौड़ी सहित विभिन्न गंगा घाटों पर सुबह से श्रद्धालु गंगा स्नान कर रहे हैं। मकर संक्रांति स्नान की सुरक्षा को लेकर हरिद्वार मेला क्षेत्र को 8 जोन 28 सेक्टर में बांटा गया है। गंगा घाटों और उसके आसपास बड़ी तादाद में पुलिस तनात है।
मकर संक्रांति पर्व पर जप ,तप और स्नान, दान करने का विशेष महत्व है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *